फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधे-राधेे जपो चले आएंगे बिहारी...

Fri, 26 Jun 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
संगीतमयी भजनों पर भक्तों के झूमने के बाद गुरुवार को भंडारा आयोजित कर आलू थोक दक्षिणी में चल रहा श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समापन हो गया। भजनों के दौरान भगवान श्रीकृष्ण व राधा की सजीव झांकी ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया।
विज्ञापन


आलू थोक दक्षिणी में 18 जून से श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा था। जिसमें कथा व प्रवचन का कार्यक्रम बुधवार की देर शाम समाप्त हो गया। जिसके बाद गुरुवार की सुबह सुंदर कांड व भजनों का आयोजन हुआ, जिसमें कृष्ण व राधा की सजीव झांकी ने समां को और भी भक्ति मय बना दिया। सुंदर कांड के दौरान ढोेलक की थाप और वाद्य यंत्रों की स्वर लहरियों पर भक्तों ने जमकर मारुति नंदन का गुणगान किया।

कुल मिलाकर भक्तों की तालियों के बीच जय हनुमान ज्ञान सुख सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर की पंक्तियां गूंजती नजर आई। इसके अलावा श्रीकृष्ण, भगवान भोले, मां दुर्गा की भी भजनों के माध्यम से स्तुति की गई। इसके बाद ही वृहद भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें समिति के सदस्यों के अलावा शहर के श्रद्धालुओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


भंडारे में सबसे पहले कन्या भोज उसके बाद अन्य श्रद्धालुओं को भोज कराया गया। इस दौरान भागवताचार्य बालकृष्ण शुक्ल, आयोजक देवेंद्र चंद्र त्रिवेदी, सुधा त्रिवेदी, पुनीत, ईश्वर शरन दीक्षित, सत्यवीर सिंह, आशीष दीक्षित, अतुल मिश्रा, आरएन शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें