फोटो-37- शाहाबाद में एक दुकान से नमकीन का सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। संवाद
रबड़ी व नमकीन का सैंपल लिया, दी नोटिस
- टीम ने आंझी में चलाया चेकिंग अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। खाद्य विभाग की टीम ने शाहाबाद के आंझी में एक दुकान से रबड़ी व दूसरी निर्माण यूनिट से नमकीन का सैंपल लिया। गंदगी मिलने पर टीम ने यूनिट में नमकीन का निर्माण बंद करा दिया है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि दोनों सैंपल की जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अभिहित अधिकारी सतीश कुमार की अगुवाई में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शाहाबाद क्षेत्र के आंझी में स्थित एक दुकान से रबड़ी का सैंपल लिया। टीम ने गांव में स्थित एक कारखाने पर छापा मारकर वहां बनाई जा रही नमकीन का सैंपल लिया। गंदगी मिलने पर टीम ने संचालक को नोटिस जारी करते हुए नमकीन निर्माण का काम बंद करा दिया। अभिहित अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि संग्रहित किए गए सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।