फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में गड़बड़ी पर कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेहंदर विकास खंड की ग्राम पंचायत चांदाबैजा की महिला कोटेदार द्वारा प्रॉक्सी (ई-पॉस मशीन पर अंगूठा निशानी न आने की दशा में आधार कार्ड व मोबाइल ओटीपी के जरिये राशन देना) वितरण में करीब 40 कार्डधारकों के स्थान पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर राशन वितरण दर्शा दिया गया। शिकायत के बाद पूर्ति विभाग की जांच में इसका खुलासा हुआ। पूरा मामला सामने आने के बाद संडीला के पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी ने महिला कोटेदार चंपा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

बेहंदर की ग्राम पंचायत चांदाबैजा की कोटेदार द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत मिलने के बाद अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद आपूर्ति ने पूरे मामले की जांच कराए जाने का निर्देश दिया था। इस पर संडीला के पूर्ति निरीक्षक दिवाकर प्रताप सिंह ने ग्राम चांदाबैजा समेत मजरा जानकीखेड़ा व मौलवीखेड़ा में जाकर जांच की और कार्डधारकों के बयान दर्ज किए।
कार्डधारक रामजानकी, रानी, किसाना, अरसीना, रीना व शीला सिंह आदि द्वारा कई माह से राशन न मिलने की बात कही गई, जबकि कोटेदार द्वारा इनके समेत लगभग 40 कार्डधारकों को जून में प्रॉक्सी के माध्यम से राशन का वितरण किया जाना दर्शाया गया।
विज्ञापन

जांच मेें यह भी स्पष्ट हुआ कि कोटेदार द्वारा कार्डधारकों के नंबर के स्थान पर स्वयं के मोबाइल नंबर को फीडकर ओटीपी का फर्जी ढंग से वेरिफिकेशन के जरिये राशन की कालाबाजारी की गई। पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि इसकी जांच आख्या डीएम को भेजी गई थी। डीएम के निर्देश पर व उनकी तहरीर पर आरोपी कोटेदार चंपा देवी के खिलाफ कासिमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें