फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा में डूबकर छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। मवेशियों को चराने गया छात्र पानी पीते समय नदी में जा गिरा। नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम डूंडेपुरवा निवासी बलीराम खेती करते हैं। उनका पुत्र अनुज (9) गंभीरी इंटर कालेज श्रीमऊ में केजी का विद्यार्थी था। बलीराम के मुताबिक अनुज बुधवार की शाम मवेशियों को चराने के लिए गांव के पास से निकली रामगंगा नदी के किनारे गया था। कुछ अन्य लोग भी वहां मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान अनुज रामगंगा नदी से पानी पीने के प्रयास में नदी में गिर गया। परिजनों ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से अनुज की तलाश शुरू कराई। कोई सुराग न मिलने पर सभी लोग देर रात घर लौट गए। गुरुवार सुबह फिर से अनुज की तलाश रामगंगा नदी में शुरू की गई। जहां पर अनुज डूबा था, वहां से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर अनुज का शव रामगंगा नदी में ही मिल गया। अनुज सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था। अरवल थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें