फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्लूडी के 60 ठेकेदारों के पंजीकरण डीएम ने किए निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने लोक निर्माण विभाग के तीन खंडों में पंजीकृत 60 ठेकेदारों का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। डीएम के मुताबिक हैसियत और चरित्र प्रमाण पत्र की समयावधि पूरी हो जाने के कारण यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के 24 ठेकेदारों का पंजीकरण निरस्त किया गया है। अब नए हैसियत और चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के बाद ही यह लोग दोबारा पंजीकरण करा सकेंगे। इसी तरह लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-1 में पंजीकृत 25 ठेकेदारों का पंजीकरण भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के खंड-2 के 11 ठेकेदारों के पंजीकरण भी निरस्त कर दिए गए हैं।
डीएम ने बताया कि पत्रावलियों के वार्षिक परीक्षण में संबंधित ठेकेदारों के हैसियत प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र की अवधि समाप्त होने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि उक्त ठेकेदार डी और ई श्रेणी में पंजीकृत थे। ए, बी और सी श्रेणी के एक-एक ठेकेदार की भी हैसियत और चरित्र प्रमाण पत्र की वैद्यता खत्म होने के कारण इनके पंजीकरण निरस्त करने के लिए अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें