फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में बांटे लंच पैकेट, गांवों में राशन सामग्री

विज्ञापन
फोटो- 35- गंभीरी इंटर कालेज श्रीमऊ में बने क्वारंटीन सेंटर में रुके लोगों से जानकारी लेते भाजपा जिल - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा और सवायजपुर के भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने शनिवार को हरपालपुर क्षेत्र के श्रीमऊ में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का जायजा लिया। यहां रुके 48 लोगों को लंच पैकेट बांटे।
विज्ञापन

कटियारी इलाके के 48 लोग लॉकडाउन के दौरान वापस घरों को आए हैं। ये लोग हरियाणा में मजदूरी करते थे। इन लोगों को गंभीरी बालिका इंटर कालेज श्रीमऊ में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा और विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू क्वारंटीन सेंटर पहुंचे और इन सभी लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए। दोनों नेताओं ने ग्राम करनपुर, अरवल, नंदना, सिया, मगरौरा समेत एक दर्जन गांवों में जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दीपांशु सिंह, जगन्नाथ राजपूत, अनिल राजपूत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें