फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: उर्स में कव्वालों ने समा बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कस्बा बिलग्राम मोहल्ला मैदानपुरा में तीन दिवसीय उर्स संपन्न हो गया। बुधवार की रात महफिल-ए-समा में कव्वालों ने खूब वाह-वाही लूटी।
विज्ञापन

उर्स में सोमवार की रात को मिलाद शरीफ का आगाज हाफिज मोहम्मद रिजवान ने तिलावत कुरान किया। इसमें कन्नौज से आए मौलाना शाहनवाज साहब ने तकरीर की। कहा कि बुजुर्गों के नक्शे-कदम पर उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर हम अपनी जिंदगी को कामयाब बना सकते हैं।
मंगलवार को दोपहर बाद फनाफिश शेख मखदूम हजरत जहीरुद्दीन शाह उर्फ छोटे मियां साहब का कुल हुआ। बुधवार को सुबह बाद नमाजे फजर कुरआनखानी हुई। जिक्रे औलिया ए पाक व मुशायरे में हुजूर बिलग्रामी करार हैदर बिस्मिल बिलग्रामी, कमरुल खान कमर बिलग्रामी व असगर बिलग्रामी ने हजरत छोटे मियां रहमतुल्ला आलेह की शान में मंकबत पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कव्वाली में संडीला के बोबी कव्वाल, फर्रुखाबाद के कमालुद्दीन कव्वाल, संडीला के मारूफ कव्वाल ने बुजुर्गों की शान में कव्वालियां पढ़ीं। बृहस्पतिवार की सुबह आखिरी कुल के बाद हजरत अनीस मियां ने मुल्क की तरक्की की दुआ की। इसके साथ उर्स संपन्न हुआ। यहां पर अफसर मियां जहूरी, अख्तर हुसैन जहूरी, डॉ. रफत हुसैन जहूरी, असगर जहूरी बिलग्रामी के अलावा नगर के तमाम लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें