फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सामने शव रखकर एक घंटे तक काटा हंगामा

विज्ञापन
पुलिस लाइन के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगाए लोग। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। ससुरालियों पर युवक को जहर खिलाकर मारने के आरोप के मामले में पुलिस के कार्रवाई न करने पर परिजनों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस लाइन के सामने सड़क पर शव रखकर हंगामा किया। इसके कारण एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर युवक की पत्नी समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी अजय (23) पुत्र महावीर पान की दुकान चलाता था। उसने डेढ़ वर्ष पूर्व धर्मशाला रोड निवासी रचना पुत्री राजू से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद रचना मायके चली गई थी। अजय व उसके परिजन विदा कराने कई बार उसके घर गए, लेकिन ससुरालियों ने इनकार कर दिया था। तब से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। अजय के परिजनों के मुताबिक सोमवार को पत्नी ने फोन कर अजय को ससुराल बुलाया था। जहां पर उसे जहर खिला दिया। हालात बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। परिजनों के अस्पताल पहुंचने से पहले उसे लखनऊ लेकर चले गए। जहां सोमवार रात अजय ने दम तोड़ दिया।
मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद ससुराली शव लेकर वापस आए। परिजनों ने ससुरालियों पर अजय को जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार शाम परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने समझाकर घर भेज दिया था। ससुरालीजनों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित परिजनों ने बुधवार सुबह पुलिस लाइन के सामने सड़क पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। जिससे एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। जाम खुलने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। मृतक की मां मधू की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी रचना, ससुर राजू, साले अमित, सास मंजू, साली आकांक्षा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें