फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण की सूचना पर कालेज में लगा दिया ताला

Thu, 01 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हरदोई
विज्ञापन
Teacher Shimla
विज्ञापन
हरदोई/सांडी। डीआईओएस ने बुधवार को सांडी ब्लाक के आधा दर्जन एडेड व वित्तविहीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। डीआईओएस के आने की खबर पर निर्मला देवी इंटर कालेज के प्रबंधक ने स्कूल में ताला डलवा दिया। कई कालेजों में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन नहीं मिला। कालेजों में छात्र-छात्राएं व शिक्षक भी नहीं मिले। उन्होंने सभी प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही प्रबंध समिति का गठन न होने पर मान्यता वापस लेने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


डीआईओएस कमलाकर पांडेय बुधवार सुबह आठ बजे देव दरबार इंटर कालेज सांडी पहुंचे। यहां पर उन्हें सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थिति मिले। छात्रों की उपस्थिति भी ठीक थी। शिवम इंटर कालेज के प्रबंध विद्यालय से संबंधित कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। प्रबंध समिति का गठन न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। विद्यालय में प्राइमरी की कक्षाएं संचालित मिलीं। डीआईओएस ने प्राइमरी की मान्यता की कापी उपलब्ध कराने का आदेश दिया। छात्रों का पंजीकरण भी नहीं था। ज्ञान गंगा इंटर कालेज व दीनानाथ वीपी इंटर कालेज बीभापुर में प्रबंध समिति का गठन नहीं मिला।

इन स्कूलों में 3-4 शिक्षकों को छोड़कर अन्य शिक्षक गायब थे। स्कूल में बच्चे नहीं मिले। स्वामी कमलेश दास इंटर कालेज असमापुर में सभी कक्षाएं संचालित मिलीं। छात्रों का शैक्षिक स्तर शून्य था। प्रधानाचार्य को शैक्षिक स्तर सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद जेबी ओपी इंटर कालेज जरौली पहुंचे। यहां पर अधिकतर शिक्षक नहीं मिले। निरीक्षण की खबर मिलने पर निर्मला देवी इंटर कालेज के प्रबंधक स्कूल बंद कर चले गए। डीआईओएस ने बताया कि जिन कालेजों में प्रबंध समिति का गठन अभी तक नहीं हुआ है। वहां पर शीघ्र प्रबंध समिति का गठन कर लिया जाए। अन्यथा कालेजों की मान्यता निरस्त की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें