फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बालामऊ-बघौली स्टेशन के बीच 11 दिन बंद रहेगा पुरवा रेल फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे ट्रैक की मरम्मत और रखरखाव के मद्देनजर हरदोई से लखनऊ मार्ग पर स्थित बालामऊ-बघौली स्टेशन के बीच रेल समपार 261-सी, पुरवा फाटक को 11 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। रेलवे ने फाटक के सामने की पटरियों को बदलने का कार्य शुरू किया गया है, जिसके कारण सड़क मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहेगा।
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर पवन शर्मा ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते पुरवा रेल फाटक रविवार की सुबह दस बजे से 11 दिन बाद 21 अक्तूबर को बुधवार की शाम छह बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान, रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना होगा। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए, वाहनों को पहाड़पुर फाटक (समपार संख्या 262-सी) से होकर गुजरने का निर्देश दिया गया है। रेलवे ने आश्वासन दिया है कि वैकल्पिक मार्गों पर यातायात चालू रखा गया है, जिससे लोग अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। इस अवधि में इन वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें