पिहानी। पंचायत चुनाव में पुराने कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी। यह बात ब्लाक सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कही।
पिहानी ब्लाक के प्रकाश चंद्र वाजपेयी स्मृति सभागार में कार्यकर्ताओं से भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वालों की दुकानें बंद हो गई हैं। जनता जागरूक है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी कैडर के कार्यकर्ताओं को प्रमुखता से मैदान में उतारेगी। स्वच्छ छवि के ईमानदार कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता रहेगी। सह जिला प्रभारी सतेंद्र राजपूत ने चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश रस्तोगी ने किया।
इस दौरान वरिष्ठ नेता बृजेश गुप्ता के अलावा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सिंह, आदर्श सिंह, सुबोध कुमार सिंह, सुबोध पांडेय, नागेंद्र सिंह, कुशी वाजपेयी, अभिषेक वैश्य भी मौजूद रहे।