सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल के प्रांगण में रविवार को आयोजित किड्स स्प्रिंग कार्निवाल पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर दिया।
इस मौके पर चरखे का प्रदर्शन, पपेट शो, घुड़सवारी, कविता लेखन, चित्रकारी, नुक्कड़ नाटक, मैजिक शो आदि विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के दौरान पौध रोपण भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकोें ने प्रतिभाग किया।
प्रधानाचार्य विनोद तिवारी ने अभिभावकों की प्रतिभागिता को खूब सराहा। बच्चों के जीवन में इन सभी क्रियाकलापों की जरूरतों पर प्रकाश डाला। विद्यालय की ओर से सभी प्रतियोगिताओं को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। इस मौके पर राजेश श्रीवास्तव, कायम जैदी, गौसिया फातिमा, सफिया, रतिका, अहमद, सोनू, दुर्गेश, शिवम्, उत्तम, सारह, अमिशा, अमिता, कृति, असफिया मौजूद रहीं।