फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के दो दोषियों को पांच वर्ष का करावास

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी के जज सुधाकर दुबे ने जानलेवा हमले के दो दोषियों को पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 22 हजार रुपये अर्थदंड भरने का आदेश दिया।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खसौरा निवासी विमला देवी पत्नी हरि सिंह ने चार अगस्त 2012 को तहरीर दी थी। इसमें बताया गया है कि उसका बेटा अनिल मवेशी चराने खेतों में गया था।
पुरानी रंजिश को लेकर उसके गांव के ही विपक्षी ठनठनपाल, छेदालाल, बालिस्टर बेटे को घेरकर गाली गलौज करने लगे।
बेटे ने विरोध किया तो इन लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा। यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
विवेचना कर तीनों के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की थी। शासकीय अधिवक्ता अमलेंद्र कुमार सिंह ने पैरवी की। दो दोषियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें