फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन, मान्यता पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपे गए

विज्ञापन
फोटो 18: कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय को ड्राफ्ट रोल सौंपते बिलग्राम एसडीएम एन राम। स्रोत
विज्ञापन
हरदोई। विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में तैयार ड्राफ्ट रोल मंगलवार को सार्वजनिक प्रकाशित करा दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने राजनीतिक दलों को ड्राफ्ट रोल प्रकाशन, दावा-आपत्तियां और नए मतदाता बनवाए जाने की प्रक्रिया बताई। वहीं, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ड्राफ्ट रोल सौंपे गए।
विज्ञापन

विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के एसआईआर अभियान में तैयार कराए गए ड्राफ्ट रोल मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपे जाने के साथ ही 3,328 मतदेय स्थलों पर प्रकाशित कराए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ड्राफ्ट रोल में शामिल नामों काे लोग अपने-अपने मतदेय स्थल पर देख सकेंगे। उसी आधार पर दावा और आपत्तियां छह फरवरी तक दाखिल कर सकेंगे। दावा और आपत्तियां जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय संबंधित तहसील, मतदान केंद्रों पर प्राप्त किए जाएंगे।
दावा और आपत्तियाें का निस्तारण 27 फरवरी तक किए जाएगा। बैठक में एडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, एसडीएम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, सपा के जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
फैक्ट फाइल :
. 24, 74,733 मतदाता ड्राफ्ट रोल में शामिल।
. 13,57,510 पुरुष नाम।
. 11,17,178 महिला नाम।
. 45 थर्ड जेंडर के नाम।


-
एक अक्तूबर 2026 तक 18 साल आयु पूरी करने वाले जुड़वा सकेंगे नाम
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मताधिकार के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए एक अक्तूबर 2026 को 18 साल आयु की अर्हता तय की है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि आयोग ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए चार अर्हता तिथियां दी हैं। ड्राफ्ट रोल पर दावा और आपत्तियां लिए जाने की अवधि छह फरवरी तक फॉर्म-6 भरकर अपने बूथ लेवल अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा कर सकेंगे। बताया कि आयोग ने मतदाता बनने के लिए एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर 2026 की तिथि तय की हैं। बताया कि प्राप्त होने वाले फॉर्म-6 का सत्यापन कराया जाएगा और उसी के बाद नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी।
-
ऑनलाइन भी फॉर्म भर सकेंगे मतदाता
उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के साथ ही संशोधन आदि के फॉर्म ऑनलाइन भी भरे जा सकेंगे। बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मोबाइल एप ईसीआईएनईटी और वेबसाइट https://voters.ect.gov.in दी है। इस पर फॉर्म और घोषणा पत्र सबमिट किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

-
विधानसभावार ड्राफ्ट रोल में शामिल नामों और नोटिस के लिए चिह्नित नामों की संख्या पर एक नजर :
विधानसभा क्षेत्र का नाम : ड्राफ्ट रोल में शामिल नाम : नोटिस के लिए चिह्नित नाम (इकाई में)

. सवायजपुर : 3,51,067 : 31,364
. शाहाबाद : 3,13,003 : 28,203

. हरदोई : 3,13,908 : 41,248
. गोपामऊ : 2,98,548 : 17,708

. सांडी : 2,90,716 : 27,874

. बिलग्राम-मल्लावां : 3,22,264 : 26,900
. बालामऊ : 2,93,527 : 26,972

. संडीला : 2,81,700 : 26,386
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें