मांगों को लेकर अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रत
- फोटो : HARDOI
हरदोई। नगर में सार्वजनिक शौचालयों की संख्या को बढ़ाए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
कलक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि शहर में बड़े चौराहे से सिनेमा चौराहे के मध्य नवीन नाला निर्माण चल रहा है।
नाले के खुला होने के कारण दुकान पर ग्राहक को आने जाने में बाधा आ रही है। साथ ही किसी के गिरने से कोई बड़ी घटना हो सकती है। इसलिए इसका जल्द निर्माण करवाया जाए।
शहर के अंदर सार्वजनिक शौचालयों की संख्या को बढ़ाया जाए। इस मौके पर नीरज कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, हरिओम आदि मौजूद रहे।