फोटो- 40-ऐंठाखेड़ा में ग्रामीणों से जानकारी लेतीं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी। संवाद
हरदोई। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने रविवार को पिहानी विकास खंड के ऐंठाखेड़ा और इटारा में भारी बारिश के कारण हुए जलभराव का जायजा लिया। ग्रामीणों से उनकी परेशानियां पूछीं और फसल के नुकसान आदि को देखा।
इस दौरान एसडीएम शाहाबाद अविनाश कुमार को निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद की मदद कराई जाए। जिन लोगों के मकान गिर गए हैं उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाए। साथ ही फसलों के नुकसान का आकलन कर इसका भी मुआवजा संबंधित किसानों को दिलाने के निर्देश दिए। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों काे राशन की जरूरत हो उन्हें राशन किट भी वितरित कराई जाए। रजनी तिवारी ने टोडरपुर विकास खंड के लोना और चेना गांवों का भी जायजा लेकर ग्रामीणों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।