फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशंकाओं के बादलों पर खिली रही सौहार्द की धूप

विज्ञापन
हरदोई में सीओ सिटी विजय राणा को गुलाब का फूल देकर सीएए का विरोध जताते मोहम्मद आदिल। संवाद न्यूज ए? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सीएए और एनआरसी को लेकर आसपास के जिलों में हो रही हिंसा के मद्देनजर जिले में पुलिस चौकस रही। प्रशासनिक और पुलिस अफसर रूट मार्च करते रहे, पीएसी भी तैनात रही।
विज्ञापन

अंजुमन इस्लामियां के पदाधिकारियों ने जामा मस्जिद में काली पट्टी बांधकर नमाज अता की। मस्जिद के बाहर ही सीएए और एनआरसी के विरोध में नगर मजिस्ट्रेट को शांतिपूर्वक ज्ञापन सौंपा। कुछ युवाओं ने गांधीगीरी भी की और गुलाब का फूल देकर विरोध जताया। ड्रोन कैमरे से इलाकों की निगरानी की गई।
नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में अंजुमन इस्लामियां ने बुधवार को ही ये एलान कर दिया था कि शुक्रवार को जुमा की नमाज काली पट्टी बांधकर पढ़ी जाएगी। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देने की बात भी कही थी।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर शुक्रवार सुबह से ही पुलिस मुस्तैद रही। एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विसेन, एडीएम संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, सीओ सिटी विजय कुमार राणा जामा मस्जिद के बाहर मुस्तैद रहे। उन्होंने नमाजियों से सौहार्र्द बनाए रखने की अपील की।
मुन्ने मियां चौराहे और इसके आसपास के इलाके को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया था। नमाज के बाद अंजुमन इस्लामियां के सदर मोहम्मद खालिद के नेतृत्व में तीन सूत्री ज्ञापन मस्जिद के बाहर ही मौजूद नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार को सौंपा।
ज्ञापन में नागरिकता संशोधन कानून को तत्काल प्रभाव से निष्प्रभावी करने, जामिया मिलिया इस्लामियां दिल्ली में विद्यार्थियों पर हुई कार्रवाई की न्यायिक जांच कराने और वर्ग विशेष के उत्पीड़न की नियत से लाए जा रहे एनआरसी को लागू न किए जाने की मांग की गई। जुमे की नमाज अता होने तक डीएम पुलकित खरे और एसपी अमित कुमार भी शहर में भ्रमण करते रहे।
उधर नमाज अता कर मस्जिद से निकले मोहम्मद आदिल ने सीओ सिटी विजय कुमार राणा सहित अन्य अफसरों को गुलाब का फूल देकर नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया। मोहम्मद आदिल ने कहा कि संविधान से छेड़छाड़ न की जाए और किसी के भी अधिकारों का हनन न किया जाए।
इलाके की नाकाबंदी, वाहनों पर रोक
गुरुवार को लखनऊ में हुए विवाद को देखते हुए पुलिस बेहद सतर्क रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जामा मस्जिद जाने वाले अधिकांश रास्तों पर नमाज शुरू होने के बाद नाकेबंदी कर दी। शहर में बड़े चौराहा से मुन्ने मियां चौराहे की ओर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया।
बिलग्राम चुंगी से मुन्ने मियां चौराहे तक वाहनों को नहीं जाने दिया गया। इससे इतर महाराज सिंह पार्क, रामदत्त चौराहे से मुन्ने मियां चौराहे जाने वाले रास्ते भी बंद कर दिए गए।

जामा मस्जिद से निकलते नमाजियों के हाथ में बंधी नजर आईं काली पट्टी। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : HARDOI

हरदोई के मुन्ने मियां चौराहा के निकट मौजूद पुलिस बल। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : HARDOI

हरदोई शहर में महात्मा गांधी मार्ग पर निकलते पुलिस के वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें