फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सईद के खिलाफ नारेबाजी, पुतला फूंका

Fri, 13 Mar 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पर राष्ट्रद्रोह का आरोप लगा शिवसेना के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में न सिर्फ प्रदर्शन किया, बल्कि जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री का पुतला फूंक आक्रोश जताया।
विज्ञापन


इस बाबत राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर जम्मू कश्मीर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान राज्य सचिव अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद ने आतंकी सरगना मसर्रत आलम को रिहा कर राष्ट्रद्रोह का कार्य किया है।

जम्मू कश्मीर सरकार को बर्खाश्त कर मुख्यमंत्री पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने आतंकवादी मसर्रत आलम को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान शिवसेना के पदाधिकारियों ने उनका पुतला भी फूंका। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंप उचित कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रामनरेश अर्कवंशी, राजेश मिश्रा, छोटेलाल गौतम, गयाबक्श, सर्वेश कश्यप, दिवाकर मिश्रा, नरवीर गौतम, दिनेश गौतम और जगरूप गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें