फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो मार्गाें के लिए 40 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मंजूर

Tue, 28 Jan 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-44-शाहाबाद-सांडी मार्ग पर नगर के पास कुछ ऐसी है सड़क की दशा। संवाद
विज्ञापन

- नेशनल हाइवे से जुड़ेगी टोडरपुर जाने वाली सड़क
- शाहाबाद-सांडी मार्ग की दशा भी सुधरेगी, 2.92 लाख रुपये मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के बाशिंदोे के लिए दो अच्छी खबरें हैं। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग से टोडरपुर ब्लाक मुख्यालय होते हुए शाहाबाद पिहानी मार्ग से जुड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव मंजूर हो गया है। 33,72,61000 रुपये की लागत के सापेक्ष चार करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं।
इसी तरह शाहाबाद को सांडी से जाेड़ने वाली सड़क के दो किलोमीटर लंबे दुर्दशाग्रस्त क्षेत्र की दशा सुधारने के लिए पांच करोड़ 85 लाख 79 हजार रुपये का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। इसके सापेक्ष 2.92 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

शाहाबाद - सांडी मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य दो वर्ष पहले कराया गया था, लेकिन शाहाबाद नगर पालिका क्षेत्र में प्रवेश से पहले दो किलोमीटर सड़क पर कोई काम नहीं हुआ था। दो किलोमीटर सड़क में अनगिनत गहरे गड्ढे हैं।
इस मार्ग का निर्माण कराने के लिए स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी से मांग की थी। इस पर उन्होंने शासन में वार्ता कर मार्ग निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराया था।दो किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 585.79 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 292.90 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं।
इस सड़क का निर्माण होने से इधर से हर रोज निकलने वाले लगभग बीस हजार लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही आस पास स्थित गांवों और मोहल्लों के लगभग 80 हजार लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इसके अलावा लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग से टोडरपुर को जोड़ते हुए पिहानी-शाहाबाद मार्ग पर निकलने वाली 12 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण का बजट भी जारी किया गया है।
इस मार्ग को दो लेन का बनाया जाएगा। इस मार्ग के बन जाने से टोडरपुर गांव के साथ ही उमरौली, तारागांव, कैमी और अंतोरा आदि करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा और सहूलियत हो जाएगी। मार्ग के चौड़ीकरण से लोगों को वाहनों के निकालने में भी दिक्कतें नहीं आएंगी।
विज्ञापन


इनसेट
फोटो-33-रजनी तिवारी। आर्काइव
रजनी तिवारी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
दोनों मार्गाें के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूर कर बजट जारी करने के लिए उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। रजनी तिवारी ने बताया कि क्षेत्रीय जनता की मांग पर दोनों मार्गाें के निर्माण के लिए शासन को लिखा था। मुख्यमंत्री से मिलकर दोनों मार्गाें के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूर किए जाने का अनुरोध भी किया था। अब बजट जारी होने से जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें