फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गोली लगने से प्रापर्टी डीलर की मौत

विज्ञापन
फोटो-35- अभिलाष की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नईबस्ती में बुधवार रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से प्रापर्टी डीलर की मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर सोफे पर औधे मुंह पड़ा मिला। मृतक की पत्नी पूरी घटना पर चुप्पी साधे है। मौके पर एक तमंचा और टूटा हुआ मोबाइल फोन भी मिला है।
विज्ञापन

मोहल्ला नईबस्ती निवासी अभिलाष अस्थाना (35) पुत्र स्व. राम बहादुर अस्थाना प्रापर्टी डीलर था। बुधवार रात आठ बजे उसका शव घर के एक कमरे में पड़ा मिला। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी और पास ही तमंचा पड़ा था। सामने मेज पर पराठा और कांच के दो गिलास रखे थे। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी सौम्या और तीन साल की पुत्री है। सौम्या बरखेरा में स्थित प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाती हैं। घटना को लेकर वह चुप्पी साधे है। खास बात ये है कि परिजनों की ओर से पुलिस को घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। मोहल्ले में ही युवक की मौत की चर्चा हुई और फिर जानकारी मीडिया के जरिये पुलिस को मिली। चौकी प्रभारी रेलवेगंज देवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर टूटा मोबाइल फोन मिला है। ये अभिलाष का बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें