फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कार्यक्रम अधिकारी ने अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को एकतरफा किया कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। मनरेगा में कार्यरत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) को कार्यक्रम अधिकारी (पीओ) ने एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया। मल्लावां के कार्यक्रम अधिकारी ने एपीओ की आश्यकता न बताकर श्रम रोजगार उपायुक्त कार्यालय के कार्यमुक्त कर दिया है।
मल्लावां के बीडीओ कार्यक्रम अधिकारी रामकिशोर सिंह ने एपीओ अतुल राय को कार्यमुक्त करते हुए 14 सितंबर को जारी आदेश पत्र में कहा है कि एपीओ ने श्रम रोजगार उपायुक्त कार्यालय से तैनाती के बाद यहां पर 4 सितंबर को कनिष्ठ सहायक को योगदान देकर चले गए। 12 सितंबर को कुछ समय के लिए एपीओ विकास खंड कार्यालय में आए और इसके बाद वह फिर चले गए। कार्यक्रम अधिकारी ने लिखा है कि इससे प्रतीत होता है कि अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी की कार्यशैली ठीक नहीं है ओर ऐसी स्थिति में इनकी विकास खंड को आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी ने एपीओ को श्रम रोजगार उपायुक्त कार्यालय के लिए एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया है। कार्यक्रम अधिकारी ने इसकी प्रति सीडीओ को भी दी है। श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मल्लावां के कार्यक्रम अधिकारी से इस संबंध में जवाब-तलब किया जाएगा। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रही बात एपीओ की गैरहाजिरी की तो, कार्यक्रम अधिकारी के नाते उन्हें अपने स्तर से कार्रवाई करनी चाहिए थी। एकतरफा रिवीलिंग न्यायोचित नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें