फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सरकार की निजीकरण व श्रम नीतियों में बदलाव के विरोध में हड़ताल के दूसरे दिन भी अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा बैंकों में असर ज्यादा दिखा। हड़ताली बैंक कर्मियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

देश के 10 बड़े केंद्रीय श्रम संगठनों व अनेकों स्वतंत्र फेडरेशनों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। स्थानीय स्तर पर बैंककर्मियों के संगठन आल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन की इस हड़ताल में भागीदारी दिखी।
कई सरकारी बैंकों में हड़ताल के चलते कामकाज प्रभावित हुआ। दो दिन की हड़ताल के चलते बैंकों में करीब 200 करोड़ का बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ है।
कई बैंकों के हड़ताली बैंककर्मी सुबह 10 बजे से शहर के अस्पताल रोड स्थित केनरा बैंक से जुलूस बनाकर कचेहरी रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा तक गये और वहां भी जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के जिला मंत्री आरके पांडेय ने कहा कि पांच राज्यों में चार में जीत हासिल करने के बाद केंद्र की मोदी सरकार और निरंकुश हो चली है।
कहा कि कामगारों के भारी प्रतिरोध के बावजूद अब वह अपने निजीकरण के एजेंडे पर अमल लाने जा रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, वर्षा मेहरोत्रा, अजय मेहरोत्रा, दीपक बाजपेयी, कौशलेंद्र, वीर बहादुर सिंह, वरुण सिंह, ऋषिपाल, सुजीत, रोचिन सिन्हा, प्रकाश दुबे रहे।
उधर, देशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन आयकर कार्यालय में सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर जोरदार नारेबाजी की एवं केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।
आयकर कर्मचारी महासंघ शाखा हरदोई के सचिव शुभम शर्मा ने बताया कि 14 सूत्री मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
बताया की एक कर्मचारी जीवन भर दिन रात मेहनत करके सरकार की सेवा करता है ऐसे में रिटायरमेंट के बाद पेंशन पुरानी पेंशन उसका हक है। इस मौके पर विनीत कुमार, सुनील कुमार, अवधेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें