फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या सुन निस्तारण के सांसद ने दिए निर्देश

Mon, 14 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद नरेश अग्रवाल ने सोमवार को अपने आवास पर आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ज्यादातर शिकायतें भूमि विवाद एवं पुलिस से संबंधित थी जिस पर उन्होंने संबंधित अफसरों को फोन पर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद ने कहा कि समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण नियमानुसार कर शासन की मंशानुसार अफसर अपने दायित्वों को निभाएं। सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और पंचायत चुनाव सहित विभिन्न मसलों पर चर्चा की।

उधर, प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने सदर तहसील परिसर में आयोजित पट्टा आवंटन शिविर में गरीब भूमिहीन किसानों को आवंटन पत्र वितरित किए। राज्यमंत्री ने नीर ग्राम पंचायत के 65 एवं आशा गांव के 199 लोगों को पट्टा आवंटन पत्र दिए और कहा कि अधिकारी शासन की मंशानुसार कार्य करना सुनिश्चित करते हुए योजनाओं का लाभ पात्रों को दे।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने तहसील के कामकाज की समीक्षा भी की और इसी तरह से शिविर लगाकर पारदर्शिता के साथ पट्टा आवंटन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम पप्पू गुप्ता ने बताया कि जल्द ही अन्य गांवों के लिए भी शिविर आयोजित होंगे। इस मौके पर तहसीलदार आरके चौरसिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें