फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों की समस्याएं होंगी निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक सोमवार को बस स्टेशन पर हुई। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण कराने की बात कही गई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष यशपाल तोमर ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को क्षेत्रीय प्रबंधक से वार्ता कर हर माह समय-समय पर निपटाया जाएगा। प्रांतीय प्रतिनिधि अखिल वाजपेई ने कहा कि टिकट मशीनों की कमी व बसों का रखरखाव सही ढंग से किया जाए।
शाखा अध्यक्ष प्रेम नरायण शर्मा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष ने लिपिकीय वर्ग की कमी तथा शाहजहांपुर बस स्टैंड के उद्घाटन के बाद भी आज तक कार्यालय स्थानांतरण न होने पर रोष जताया। क्षेत्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से प्रेमनरायण शर्मा को शाखा अध्यक्ष व देवानंद उपाध्याय को शाखा मंत्री नियुक्त किया। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र बहादुर, अश्वनी कुमार मिश्रा, आलोक अवस्थी, रविशंकर शुक्ला, बृजकांत दीक्षित, श्रवण कुमार मिश्रा, ठाकुर प्रसाद, नरेंद्र सिंह, राकेश गुप्ता, मनोज सिंह, नजमुद्दीन, राजकुमार शुक्ला, शकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें