फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रियांश व पीयूष ने जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। खेल निदेशालय की ओर से राज्य स्तरीय अंडर-19 योग लीग 2022-23 का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में 17 से 19 मार्च तक किया गया। प्रदेश के सभी मंडलों के करीब 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल की ओर से प्रियांश कुमार, पीयूष सिंह, शोभित सिंह, तेजस्वी और आयुषी ने हरदोई से प्रतिभाग किया। लखनऊ मंडल की ओर से जिले के खसौरा गांव निवासी प्रियांश कुमार व आजाद नगर निवासी पीयूष सिंह ने आर्टिस्टिक पेयर में खेलते हुए कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा पीयूष ने आर्टिस्टिक सोलो में रजत पदक हासिल किया। उनकी इस सफलता पर उनके कोच अरविंद कुमार, स्मिता वर्मा, अवनीश कुमार कल्पना भदोरिया जिला व्यायाम शिक्षिका शिमला सिंह आदि लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें