मल्लावां। कस्बे में सब्जी खरीद कर घर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार लुटेरों ने चेन लूट ली। इसके बाद फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
मल्लावां कस्बा के गंगारामपुर निवासी अवधेश कुमार की बिल्हौर हाईवे पर फोटोग्राफर की दुकान है। सोमवार की शाम करीब 5 बजे उनकी पत्नी मंजू देवी सब्जी खरीदने के लिए बाजार गई थी। वहां से घर लौटते समय कस्तूरबा गली के पास मुड़ते वक्त बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली। इसके बाद मौके से फरार हो गए। मंजू देवी जब तक कुछ समझ पाती तब तक दोनों लुटेरे कटरा बिल्हौर हाईवे पर निकल गए। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।