फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप, प्रदर्शन

Fri, 05 Feb 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद की एक कंपनी पर जिला समन्वयक व ब्लाक समन्वयक बनाकर बेरोजगारों से धनराशि हड़पने का आरोप लगाकर गुरुवार को पीड़ित बेरोजगारों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कंपनी के संबंधित जिम्मेदारों पर एफआईआर करवाने की मांग की।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधित करते हुए अरुण कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह ने बताया कि स्पेस इंडिया कंपनी गाजियाबाद ने जिला समन्वयक व ब्लाक समन्वयकों के लिए रिक्तियां निकाली थीं। बेरोजगारों से सिनेमा चौराहे स्थित कार्यालय में जिला समन्वयक कुशल पाल ने सुरक्षा धनराशि बताकर सभी से छह हजार रुपये की राशि जमा कराई। कंपनी ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित कार्य के दायित्व सौंपे।

जिसमें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्वाइन फ्लू, दिमागी बुखार जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए कार्यक्रम की योजनाएं संचालित करने की जिम्मेदारी भी दी। आरोप है कि दोबारा बेरोजगार वहां पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला और न ही दिए नंबरों पर संपर्क हो सका। सभी पीड़ित बेरोजगारों ने कंपनी व कथित कंपनी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग जिलाधिकारी रमेश मिश्र से की है। इस मौके पर प्रदीप सिंह, राजकुमार, देवेंद्र कश्यप, पंकज कश्यप, भूपेंद्र, रामजय, कपिल, अमरेश, अवधेश, सुनील, पवन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें