फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस पलटी, एक की हालत गंभीर

Thu, 18 Feb 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ की ओर से तेज गति से आ रही एक प्राइवेट बस बुधवार को सड़क पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे चिकित्सक ने लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वही मामूली रूप से चुटहिल कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


लखनऊ से आ रही एक प्राइवेट बस बुधवार की सुबह एसडीएम कंपाउंड के सामने डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। घटना से यात्रियों की चीख पुकार मच गई। लोगों ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियाें को निकाला। हादसे में घायलों को सीएचसी भेजा गया।

चिकित्सक ने मामूली रूप से घायल यात्रियों का मरहम पट्टी कर वापस कर दिया। वही एक यात्री के गंभीर रूप से घायल होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बस का ड्राइवर भाग गया। बताया जाता है कि  बस 15 मिनट लेट हो गई थी और नंबर कटने से बचाने के लिए उसने रफ्तार तेज कर दी। इसी अफरातफरी में एसडीएम कंपाउंड के सामने आगे चल रहे किसी वाहन से टक्कर बचाने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को अपने कब्जे में ले लिया। दोपहर बाद क्रेन मंगाकर बस को सीधा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें