फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस ने बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में एसपी आवास के निकट बृहस्पतिवार को सुबह बेकाबू निजी बस ने बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम कराया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलू थोक बगिया पुरवा निवासी अंबरीश कुमार वर्मा (30) स्वास्थ्य विभाग में चौकीदार था।
वह टोडरपुर सीएचसी में तैनात था। बृहस्पतिवार को सुबह बाइक से ड्यूटी जा रहा था। शहर में एसपी आवास के निकट पीछे से आई निजी बस ने उसे कुचल दिया।
हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुुताबिक वह हेलमेट नहीं लगाए था। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान पास में मिले आईकार्ड में लिखे नाम पते पर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन आ गए। मृतक के परिवार में पत्नी पूजा के अलावा दो बेटियां हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि बस कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें