फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 15 अप्रैल से शहर के बाहर दिखेंगे प्राइवेट बस अड्डे

विज्ञापन
विज्ञापन
- सभी मार्गाें के बस अड्डों के लिए शहर के बाहर स्थान चिंहित
विज्ञापन

- डीएम और एसपी ने बस ऑपरेटर्स के साथ बैठक कर समझाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। यूं तो प्राइवेट बसड्डे शहर से बाहर किए जाने की कवायद कई बार हो चुकी है, लेकिन इस बार कवायद सख्ती से हो रही है। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को बस ऑपरेटर्स के साथ बैठक की। बस अड्डे शहर से बाहर किए जाने की वजह समझाते हुए नसीहत भी दे दी कि 15 अप्रैल से कोई भी बसें शहर के अंदर से संचालित नहीं होंगी।

शहर में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। शहर के ज्यादातर लोग इससे परेशान हैं और जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों से समस्या निस्तरण की उम्मीद लगाए हैं। इसी क्रम में डीएम अनुनय झा ने शहर से संचालित सभी प्राइवेट बस अड्डे शहर से बाहर करने का निर्णय ले लिया था। इस निर्णय को अमली जामा पहनाने की कवायद में लगातार बैठकें हो रही हैं। कलेक्ट्रेट के विवेकानंद सभागार में सोमवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि शहर की बेहतरी के लिए बस अड्डे बाहर किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भी कहा कि जाम की समस्या का हल तभी निकलेगा जब बस अड्डे शहर से बाहर किए जाएंगे। बैठक में एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी, एआरटीओ अरविंद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन






इनसेट
कहां से संचालित होगा कौन सा बस अड्डा
. बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां उन्नाव और कानपुर जाने वाली प्राइवेट बसें बिलग्राम चुंगी के आगे से मिलेंगी।
. शाहाबाद और शाहजहांपुर जाने वाली प्राइवेट बसें शाहाबाद रोड पर स्टेटस क्लब के पास से मिलेंगी
. लखनऊ रोड की बसों के लिए तीन स्थान चिंहित हुए हैं। इनमें कांसेप्ट कार्स के पास, पराग डेयरी के पास और न्यू हाइट स्कूल के पास की जगह शामिल है।
. सांडी और हरपालपुर जाने वाली प्राइवेट बसें सांडी रोड पर राजेपुर के पास से चलेंगी।
. बावन जगदीशपुर और सवायजपुर जाने वाली प्राइवेट बसें बावन रोड पर शहर के बाहर से चलेंगी।

इनसेट
रोडवेज बस अड्डा भी शहर से बाहर करने की तैयारी
शहर में अटल चौक के पास स्थित राज्य सड़क परिवहन निगम का बस अड्डा भी शहर के बाहर करने की तैयारी है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक स्टेडियम के आगे एक पेट्रोल पंप के पास आशा ग्राम पंचायत की खाली पड़ी भूमि पर नए बस अड्डे के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। दरअसल प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है रोडवेज बसें भी बड़ी संख्या में चलती हैं। ऐसे में इन्हें भी शहर से बाहर किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


इनसेट
ई-रिक्शा के लिए तय किए गए दस रूट, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटन
यूं तो ई-रिक्शा के लिए कुल 17 रूट तय किए गए हैं। इनमें 10 रूट शहर के अंदर से हैं। सात रूट विभिन्न चुंगियों से बाहर जाने वाले मार्गाें पर हैं। इन मार्गाें के लिए ई-रिक्शा चालकों से आवेदन लिए जा रहे हैं। क्यूआरकोड के जरिए आवेदन लिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। प्रत्येक रूट पर औसतन 200 लोगों को आवंटन होगा। एक ही रूट पर अगर 200 से ज्यादा आवेदन आ जाएंगे तो पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटन होगा। ई-रिक्शा चालकों से आवेदन में तीन तीन रूट प्राथमिकता के आधार पर मांगे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें