फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में बंदी ने फांसी लगाई, पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला कारागार में दहेज हत्या के आरोप में बंद विचाराधीन बंदी ने मंगलवार दोपहर जेल के अंदर पेड़ पर चढ़कर अगौछे के फंदे से फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने फंदे से उतारकर उसे बचाया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिल्सर हिलन निवासी सोनपाल (23) पुत्र विक्रम दहेज हत्या का आरोपी है। वह 22 नवंबर को पिता विक्रम के साथ जिला कारागार भेजा गया था। पिता-पुत्र विचारधीन बंदी हैं। जेलर मृत्युंजय पांडेय के मुताबिक मंगलवार दोपहर जेल के अंदर अखंड पाठ हो रहा था। इसके साथ ही बंदियों की परिजनों से मुलाकात चल रही थी। इसी दौरान बंदी सोनपाल ने जेल के अंदर पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने का प्रयास किया। अन्य बंदियों के शोर मचाने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए।
पुलिसकर्मियों ने फंदा काटकर उसे बचाया। उसे जेल अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पर चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जेलर ने बताया कि घटना से पहले वह पिता के साथ खाना खाते देखा गया था। उसके होश में आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें