फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आवासीय योजना में फर्जीवाड़े का आरोपी प्रधानपति सात साल बाद गिरफ्तार, अमर उजाला ने किया था बड़ा खुलासा

Mon, 18 Mar 2024 09:50 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हरियावां

सार

हरियावां विकास खंड की ग्राम पंचायत भदेउरा में वर्ष 2017 में अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने का खुलासा अमर उजाला ने किया था। इस मामले में तत्कालीन ग्राम प्रधान शरीफ सिद्दीकी, तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकरी बालकराम, शरीफ के रिश्तेदार सद्दाम हुसैन समेत कुछ बैंक कर्मियों पर भी एफआईआर हुई थी।
विज्ञापन
आवासीय योजना में फर्जीवाड़े का आरोपी प्रधानपति शरीफ सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में वर्ष 2017 में अपात्रों और मृतकों के नाम आवास आवंटित कर धन निकाल लेने के मामले में आखिरकार पुलिस ने तत्कालीन ग्राम प्रधान शरीफ सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया। मौजूदा समय में शरीफ की पत्नी शबाना सिद्दीकी ग्राम प्रधान हैं। हरियावां पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया। खास बात यह है कि छोटे छोटे वारंटियों की गिरफ्तारी की जानकारी देने वाली पुलिस इस मामले में गिरफ्तारी की बात को छिपाती रही।

विज्ञापन

हरियावां विकास खंड की ग्राम पंचायत भदेउरा में वर्ष 2017 में अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने का खुलासा अमर उजाला ने किया था। इस मामले में तत्कालीन ग्राम प्रधान शरीफ सिद्दीकी, तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकरी बालकराम, शरीफ के रिश्तेदार सद्दाम हुसैन समेत कुछ बैंक कर्मियों पर भी एफआईआर हुई थी। पुलिस तब से अब तक शरीफ सिद्दीकी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। 
विज्ञापन

न्यायालय से कई बार उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट और कुर्की के आदेश जारी हो चुके थे, लेकिन पुलिस उस पर हाथ डालने की हिम्मत नहीं कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने शरीफ सिद्दीकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूरे मामले को मीडिया से छिपाने की भरसक कोशिश भी की गई। थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज ने सिर्फ इतना ही कहा कि शरीफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें