फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की नहीं आई गाइड लाइन

Sun, 03 Apr 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के स्थान पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक अप्रैल से लागू हो चुकी है। अभी तक गाइड लाइन न आने से इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। किस तरह से उनकी फसलों का बीमा कितने प्रीमियम पर होगा आदि जानकारी के लिए किसान परेशान हैं। राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के क्रियान्वयन में बीमा कंपनी और किसानों के बीच सेतु का कार्य करने वाली बैंकों को भी कोई दिशा निर्देश नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन


योजना के क्रियान्वयन को लेकर कृषि महकमे से लेकर बैंकों ने इस ओर अभी तक कोई रूपरेखा नहीं बनाई है। अधिकारी इस योजना में पहले की योजना के मुकाबले ज्यादा किसानों तक कवरेज, ज्यादा सुरक्षा, कम प्रीमियम तथा समय से क्लेम एवं भुगतान में पारदर्शिता फास्ट वर्किंग की बात करते हैं। मगर इस ओर गाइड लाइन आदि को लेकर साफ इंकार करते हैं। कहते हैं कि अधिकृत रूप से इस ओर अभी तक योजना की गाइड लाइन नहीं आई है। जिसके चलते योजना के बारे में सटीक जानकारी दी जा सकती है।

31 मार्च 2016 तक लागू रही राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना
31 मार्च तक लागू रही राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना में हर साल खरीफ और रबी की फसलों के लिए अलग अलग प्रीमियम एवं जिला और क्षेत्रवार नोटिफिकेशन होता था। नोटिफिकेशन के बाद बैंकों द्वारा किसान क्रेडिट धारक किसानों को योजना के अनुसार केसीसी एकाउंट से प्रीमियम लेकर बीमा कंपनी को भेज दिया जाता था। इसके अलावा जिन किसानों का केसीसी नहीं है वे स्वेच्छा से बैंकों के माध्यम आदि से प्रीमियम देकर बीमा कवर लेते थेे। बीमा कवरेज की सुविधा सिर्फ उन्हीं फसलों एवं क्षेत्रों के लिए मिलती थी जिन क्षेत्रों और फसलों का नाम नोटिफिकेशन में होता था।
विज्ञापन


वर्जन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पहले के मुकाबले किसानों के लिए बेहद फायदेमंद एवं फसलों को सुरक्षा प्रदान करने वाली है। खरीफ की फसलों के लिए इसी योजना में बीमा होगा। सभी किसानों को बीमा कराना चाहिए। जहां तक सवाल योजना के क्रियान्वयन को लेकर है तो इसके लिए शासन से कोई गाइड लाइन न आने के कारण अभी तक इसके क्रियान्वयन को लेकर कोई कार्ययोजना नहीं बन सकी है। गाइड लाइन आदि मिलने पर विभाग द्वारा किसानों को इस ओर जानकारी देने के साथ क्रियान्वयन कराया जाएगा। - डा. विनोद यादव, जिला कृषि अधिकारी  

इंसेट
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए बेहतरीन है। इसका लाभ किसानों को दिलाने के लिए जागरूकता लाई जाएगी। गाइड लाइन आने पर उम्मीद है कि जल्द अग्रणी बैंक प्रबंधक और बैंकर्स एवं जिला प्रशासन के साथ नामित होने वाली बीमा कंपनी के साथ बैठक में क्रियान्वयन की रूपरेखा बनेगी। अभी बीमा कंपनी एवं बीमा योजना के बारे में गाइड लाइन न आने से क्रियान्वयन को लेकर सटीक जानकारी नहीं है। - राजीव मोहन, डीडीएम, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक  

इंसेट
भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में अभी तक सुनवाई ही है। इसका लाभ कैसे और कब मिलेगा इसको लेकर न तो बैंकों से जानकारी मिल पा रही है और न कृषि महकमे से। लिहाजा शासन प्रशासन को इसके क्रियान्वयन को लेकर किसानों को जानकारी देने के साथ जागरुक करना चाहिए ताकि किसानों को योजना का लाभ मिल सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें