फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मंसूरपुर में 3.51 करोड़ से होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के सांडी विकास खंड की ग्राम पंचायत मंसूरपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इसके लिए 3,51,46000 रुपये का प्रस्ताव मंजूर किया है। क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने मंसूरपुर में पीएचसी खुलवाए जाने को लेकर प्रस्ताव भिजवाया था।
विज्ञापन

मंसूरपुर गांव कटरी के इलाके में है। पिछले कुछ वर्षों में यहां मार्ग निर्माण हो जाने से आवागमन की सुविधा बेहतर हुई है लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं अभी भी अच्छी नहीं हैं। मंसूरपुर और इसके आसपास के गांवों के लोगों को मामूली बीमार होने पर भी सांडी या हरपालपुर सीएचसी जाना पड़ता है। इस कारण स्थानीय ग्रामीणों ने गांव में ही पीएचसी का निर्माण कराए जाने की मांग विधायक माधवेंद्र सिंह से की थी। इस पर विधायक ने जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भिजवाया था।
विधायक प्रतिनिधि डॉ. रजनीश त्रिपाठी ने दावा किया कि मंसूरपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को मंजूरी दी गई है। यहां पीएचसी निर्माण हो जाने से उमरौली जैतपुर, लालपुर हैदराबाद, नगरा साहसी, तुलसीपुरवा, टपुआपुर, देवकली, बंजरियापुरवा आदि गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें