फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा को लेकर पड़ा दबाव तो होगा विरोध

विज्ञापन
पिहानी चुंगी स्थित एक गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक को संबोधित करते ? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक संघ की बैठक रविवार को पिहानी चुंगी स्थित गेस्ट हाउस में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा ने शिक्षकों को प्रेरणा एप डाउनलोड न करने की हिदायत दी। कहा कि यदि अधिकारी दबाव डालें तो संगठन को अवश्य बताएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एप को वापस कराने को संघ लगातार प्रयास कर रहा है। ब्लॉक से लेकर जिले तक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। विधायकों व सांसदों को ज्ञापन दिए गए। धरना प्रदर्शन भी किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर नगर इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई।
इसके बाद योगेंद्र सोमवंशी को संयोजक, एकता कैथवार को सहसंयोजक बनाकर जल्द चुनाव कराकर कार्यकारिणी गठित करने की घोषणा की गई। इस मौके पर एमपी सिंह, प्रभाशंकर, संदीप वर्मा, अनुराग पांडे, आशीष दीक्षित, अनूप दीक्षित, पुष्पेंद्र शुक्ला, अनवारूल हक, विद्यानिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें