फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पूर्ण की जाएं बाढ़ से निपटने ्ी तैयारियां: एसडीएम

विज्ञापन
फोटो-21- तहसील में बैठक करते एसडीएम एपी श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम। एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने शनिवार को तहसील में बाढ़ से प्रभावित रहने वाले क्षेत्रों के लेखपालों के साथ बैठक की। बैठक में कहा कि बारिश व बांधों से पानी छोड़े जाने पर नदियों का जल स्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं, इसलिए यह जरूरी है कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी इंतजाम पहले से ही दुरुस्त किए जाएं।
विज्ञापन

एसडीएम एपी श्रीवास्तव ने कहा कि बाढ़ के दौरान कोई जनहानि न हो, इसके लिए लोगों को सुरक्षित प्रवास मुहैया कराने के लिए स्थानों का चिन्हीकरण किया जाए। बाढ़ चौकियों पर निरंतर कर्मियों की तैनाती रखी जाए। पेयजल, खानपान व स्वास्थ्य इंतजाम भी समय से पूरे किए जाएं।
विज्ञापन

मवेशियों को रखने के लिए भी जगह चिन्हित कर उनके खानपान की व्यवस्था की जाए। बैठक में तहसीलदार मूसाराम थारू समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें