फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी-प्रेमिका घर से भागे, परिजनों ने बोलेरो तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। थाना क्षेत्र में बिलग्राम मार्ग स्थित आम के बाग में युवती को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक में स्थित में बोलेरो में बैठे होने की सूचना पर पहुंचे परिजनों को देखकर दोनों बोलेरो छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तोड़फोड़ कर बोलेरो क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने घटना से इनकार किया है। सांडी थाना क्षेत्र में तिराहे के पास बिलग्राम मार्ग पर एक चर्चित आम का बाग है। जिसमें बृहस्पतिवार की दोपहर बाग की तरफ गए लोगों ने एक बोलेरो में युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में बैठे देखा।
इस दौरान लोगों में चर्चा शुरू हो र्गई। इसकी भनक किसी तरह युवती के परिजनों को मिली। लाठी-डंडों से लैस होकर युवती के परिजन बाग की तरफ आए।
इसकेे पहले युवती व युवक बोलेरो मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बाग के अंदर पहुंचे परिजनों को बोलेरो खड़ी मिली, लेकिन उसके अंदर कोई नहीं था, जिससे गुस्साए परिजनों ने लाठी-डंडे मारकर बोलेरो में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन

तोड़फोड़ में बोलेरो के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। एसओ बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें