फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिल्ली में प्रसूता की मौत, पिता ने ससुरालीजनों पर लगाए आरोप

विज्ञापन
फोटो-23- दीपा। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
हरदोई। बीते शुक्रवार को प्रसव के दौरान महिला की मौत दिल्ली में हो गई। ससुरालीजन शनिवार की सुबह शव गांव ले आए। अंतिम संस्कार के लिए शव फर्रूखाबाद के पांचाल घाट ले जा रहे थे, लेकिन मृतका के पिता ने आपत्ति जता दी। मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। आरोप है कि दहेज के लिए प्रताड़ित करने और इलाज में लापरवाही की वजह से मौत हुई है।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के धसा गांव निवासी राजेश कुमार ने अपनी पुत्र दीपिका उर्फ दीपा (27) की शादी 12 जुलाई 2024 को शाहजहांपुर जनपद के कांठ थाना क्षेत्र के बरनावां गांव निवासी सुरजीत उर्फ सोनू से की थी। सुरजीत दिल्ली की एक कंपनी में काम करते हैं। उनके साथ दीपा भी रहती थीं। सुरजीत के मुताबिक, दिल्ली के अस्पताल में बीते शुक्रवार को दीपा ने बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान दीपा की मौत हो गई। सुरजीत शनिवार की सुबह शव बरनावां गांव ले आए। यहां से दोपहर के समय ससुराली जन ट्रैक्टर ट्राली से दीपा का शव फर्रुखाबाद जनपद के पंचाल घाट ले जा रहे थे।
इस दौरान रिश्तेदारों ने दीपा के पिता को शव ले जाने की सूचना दे दी। राजेश ने पचदेवरा थाना क्षेत्र के धसा गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर सेढ़ामऊ अंडरपास पर ट्रैक्टर ट्राली को रोक लिया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतका के पिता ने बताया कि दामाद दीपा को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। उसके इलाज में भी लापरवाही बरती गई है। मृतका की मां पुष्पा देवी पुत्री का शव देखकर बिलख पड़ीं। थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की सूचना पर शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें