फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में करंट से गर्भवती की मौत

Sun, 25 Jun 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
नन्हीं (फाइल फोटो)। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भरखनी। पचदेवरा थाना क्षेत्र के गौटिया निवासी गर्भवती की रविवार को करंट से मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर करंट लगाकर मारने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


मझिला थाना क्षेत्र के झरसा केसरी गांव निवासी सियाराम ने बेटी नन्हीं (22) की शादी करीब चार साल पहले गौटिया निवासी उदयवीर शर्मा के साथ की थी। नन्हीं करीब पांच माह से गर्भवती थी। सियाराम ने बताया कि शादी के दौरान तय सभी शर्तों को पूरा किया था। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उदयवीर रुपयों की मांग करने लगा था।

उसकी छोटी मोटी मांगों को कुछ दिन तक पूरा करता रहा। इसके चलते वह आए दिन रुपयों की मांग करने लगा। इस पर आर्थिक स्थिति सही नहीं होने क ी बात कहकर उसे रुपये देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से वह नन्हीं को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। इस संबंध में बेटी ने कई बार फोन पर उससे शिकायत की।
विज्ञापन


हर बार बेटी को समझा बुझाकर शांत कर देता था। सियाराम ने बताया कि उसके गांव की एक अन्य लड़की भी गौटिया गांव में ब्याही है। रविवार सुबह करीब 12 बजे लड़की ने फोन कर नन्हीं क ो करंट से गंभीर हालत होने की जानकारी दी थी। इस पर सियाराम गांव के कुछ लोगों के साथ गौटिया पहुंचा। उसे बेटी की लाश आंगन में जमीन पर रखी मिली।

उदयवीर ने क रंट से नन्हीं की मौत होना बताया। मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर करंट लगाकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उदयवीर का कहना है कि उसकी मां मानसिक रूप से बीमार है। सुबह करीब नौ बजे काम से फर्रुखाबाद चला गया था।

नन्हीं आंगन को गोबर से लीप रही थी। अंगन में रखा पंखा हटाने के दौरान उतरे करंट से उसकी हालत गंभीर हो गई थी। परिजनों ने हादसे की सूचना उसे देकर नन्हीं को बाइक से अनंगपुर निजी क्लीनिक पर ले गए थे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ महेश पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है। कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें