फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों ने मांगी ड्यूटी

Tue, 17 May 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
धरना देते पीआरडी जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। प्रांतीय रक्षक दल संघ के पदाधिकारियों व पीआरडी जवानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर रोजी रोटी के लिए नियमित रूप से ड्यूटी दिलाए जाने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए संघ जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जिले में पीआरडी जवानों की संख्या लगभग 1500 है। जबकि प्रतिमाह सिर्फ 30-35 पीआरडी जवानों के लिए ड्यूटी की व्यवस्था की जा रही है। जिससे ड्यूटी से विरत रह जाने वाले पीआरडी जवानों को रोजी रोटी के लिए मजदूरी तक करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


हालात यहां तक बदतर होते जा रहे हैं कि परिवार के आगे भुखमरी की समस्या होती जा रही है। है। पीआरडी जवानों की मांग है कि उन्हें नियमित ड्यूटी प्रदान की जाए ताकि उनके परिवार का भरण पोषण होता रहे। संघ के बैनर तले पदाधिकारियों व पीआरडी जवानों ने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। धरने के बाद पीआरडी जवानों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की। इस मौके पर राजाराम गौतम, गंगाराम प्रजापति, आत्माराम, नरेश चंद्र, संजय कुमार, हरिश्चंद्र, पातीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें