ोटो-23- ट्रेन आने के बाद कतारबद्ध होकर स्टेशन से बाहर निकलते श्रमिक। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पंजाब के लुधियाना से 44वीं स्पेशल ट्रेन 2137 श्रमिकों को लेकर गुरुवार की अल सुबह जनपद पहुंची। यहां स्टेशन पर श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के दौरान सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य दुरुस्त मिला। जांच के बाद रोडवेज बसों के जरिए श्रमिकों को गैर जनपद के श्रमिकों को उनके जिले व जनपद के श्रमिकों को संबंधित तहसीलों में भेजा गया।
7 मई से गैर प्रांतों व जनपदों में फंसे श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेनें लगातार जनपद पहुंच रही हैं। गुरुवार की अल सुबह 44वीं स्पेशल ट्रेन पंजाब के लुधियाना से श्रमिकों को लेकर जनपद पहुंची। यहां स्टेशन पर श्रमिकों को ट्रेन से उतरने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग के साथ उन्हें प्लेटफार्म से बाहर निकाला गया। स्टेशन के दोनों गेटों पर मौजूद राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। स्क्रीनिंग व जांच के दौरान किसी भी श्रमिक में कोरोना संक्रमण से संबंधित कोई लक्षण नहीं मिले।
जांच के बाद एडीएम संजय कुमार सिंह की देखरेख में गैर जनपद के श्रमिकों को बसों से उनके जनपद व जनपद के श्रमिकों को संबंधित तहसील के क्वारंटीन सेेंटरों में भेजा गया।