फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रतिभा ने एक गोल्ड व दो सिल्वर मेडल जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नोएडा के ग्रेनो स्टेडियम में उप्र रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई स्केटिंग की 9वीं चैंपियनशिप में हरदोई की बिटिया ने दो सिल्वर व एक गोल्ड मेडल जीतकर मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

संडीला क्षेत्र के छनोइया की प्रधान सुधा देवी व ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार की पुत्री प्रतिभा ने 2 से 5 नवंबर तक नोएडा के ग्रेनो स्टेडियम में चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार, गांव व क्षेत्र में खुशी है। प्रतिभा इंडस वैली पब्लिक स्कूल लखनऊ में कक्षा चार की छात्रा है। इससे पहले वह जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एक गोल्ड व दो सिल्वर मेडल और जोनल प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीत चुकी है। संतोष कुमार ने बताया कि चेन्नई में होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हो गया हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें