फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शिविर में शिक्षकों को बताए गए अनुशासन के लाभ

Mon, 06 Nov 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भारत स्काउट और गाइड के प्रशिक्षण शिविर का चौथे दिन सहायक प्रदेशिक संगठन कमिश्नर ने निरीक्षण किया और प्रिशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को स्काउट- गाइड के टिप्स दिए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्काउट गाइड की ओर से राजकीय इंटर कालेज बेगमगंज में शिक्षकों को प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। रविवार को शिविर का सहायक प्रदेशिक संगठन कमिश्नर पूनम सिंधु ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में शिक्षकों को टिप्स दिए। उन्होंने कहा शिक्षक समाज का निर्माता है। स्काउट और गाइड आंदोलन इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है ।
आप सभी अनुशासित देश के सेवक बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। शिविर के लीडर ऑफ कोर्स स्काउट दिनेश यादव ने गांठबंधन, दिशा ज्ञान, प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी। प्रशिक्षक शैलेश प्रकाश, प्रेम श्रीवास्तव, आकाश कश्यप, विवेक श्रीवास्तव,नीता त्रिपाठी ने प्रशिक्षुओं को प्राथमिक चिकित्सा में स्ट्रेचर बनाना, ध्वज शिष्टाचार, गांठे बंधन आदि का प्रशिक्षण दिया। शाम को कैंप फायर कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रशिक्षक कल्पना भदौरिया, गरिमा मिश्रा सांत्वना सिंह, जिला संचिव डॉ. राजेश तिवारी, जिला संगठन कमिश्नर रमेश चंद्र वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें