फोटो-55-प्रशांत पाठक। सोशल मीडिया
फोटो-56-डॉ. शिवेंद्र रंजन। सोशल मीडिया
फोटो-57-पूनम तिवारी। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी हरदोई। जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से हरदोई जिला जूडो संघ का पुनर्गठन किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत पाठक को जूडो संघ का अध्यक्ष चुना गया है। डॉ. शिवेंद्र रंजन को संघ का सचिव और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम तिवारी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। जिला क्रीडाधिकारी मंजू शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के बैनर तले 14 नवंबर को लखनऊ की इंडियन पैरा जूडो एकेडमी में सब जूनियर स्टेट जूडो के लिए ट्रायल होगा। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 12 दिसंबर से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होने वाली सब जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग का मौका मिलेगा। जूडो संघ की नवगठित इकाई के पदाधिकारियों और क्रीडाधिकारी ने संयुक्त रूप से बताया कि बालक और बालिका वर्ग में 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं।