फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवक का शव मिलने में पुजारी समेत चार पर हत्या की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के बलनापुर निवासी युवक का शव पड़ोस के गांव में धान के खेत में मिलने के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बलनापुर निवासी मंटू सिंह खेती करते थे। बीती 30 अक्तूबर को गांव निवासी अमित के साथ सिरौली के दीपेश्वर महादेव मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला था। तीन नवंबर की शाम मंटू का शव खेत में पड़ा मिला था। मृतक के पिता उदय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि सिरौली के दीपेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी संजोगपुरी, सिरौली निवासी पुतान, देवनारायण और शिवराम उर्फ गोंडे ने पीट पीटकर मंटू की हत्या कर दी और शव बोरे में रखकर कंजौरा निवासी सुशील के धान के खेत में फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि चारों आरोपियों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें