फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे से लटका मिला प्रधान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। भरखनी विकास खंड की पत्योरा ग्राम पंचायत के प्रधान का शव बुधवार सुबह शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवदिया गांव में पेड़़ से फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। हालांकि परिजनों ने घटना के कारण पर चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन

पत्योरा ग्राम पंचायत का प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ग्रामीणों ने भुम्मी (58) को प्रधान चुना था। मंगलवार देर शाम भुम्मी घर से बिना कुछ बताए निकल गए थे। बुधवार की सुबह पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र के नवदिया गांव के एक खेत में आम के पेड़ से गमछे के फंदे में भुम्मी का शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। प्रधान की मौत की जानकारी से गांव में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें