फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रामगंगा का 25 और गर्रा का 35 सेमी. बढ़ा जलस्तर, कटरी में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े गए 4.49 लाख क्यूसेक पानी से यहां पर रामगंगा और गर्रा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। इससे कटरी क्षेत्र के लोगों में दहशत है। बुधवार को गंगा नदी का जलस्तर 136 मीटर पर प्रवाहित होता रहा, जबकि रामगंगा नदी के जलस्तर में 25 सेमी. की व़द्धि दर्ज की गई और जलस्तर 135.60 मीटर पर आ गया है। गर्रा नदी के जलस्तर में 35 सेमी. की बढ़ोतरी हुई और जलस्तर 145.70 मीटर पर आ गया है। हालांकि अभी तीनों नदियों का जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे प्रवाहित हो रहा है।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम की जानकारी में बताया गया कि गंगा नदी में हरिद्वार बैराज से 1,66,868, बिजनौर से 1,79,472 और नरौरा बैराज से 86,097 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा नदी में खो बैराज से 57,348, हरेबली से 456 और रामनगर बैराज से 5627 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा और गर्रा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से कटरी क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली नीलम और गंभीरी नदियों का भी जलस्तर बढ़ने लगता है। नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि से नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों में बाढ़ की दशहत पनपने लगी है।
डीएम एमपी सिंह ने बताया कि सवायजपुर व बिलग्राम एसडीएम को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखने। राजस्व कर्मियों के माध्यम से बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने और अप्रिय स्थित में त्वरित मदद की व्यवस्था के लिए कहा गया है। फिलहाल अभी कटान और कोई भी गांव प्रभावित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें