फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मार्ग दुर्घटना में घायल प्रधानपति की लखनऊ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। बीती 24 अप्रैल को सड़क हादसे में घायल ग्राम पंचायत सनई की प्रधान के पति की उपचार के दौरान लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई। घटना में घायल हुए प्रधान पति के साथी की भी दो दिन पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सनई निवासी अयोध्या प्रसाद (45) की पत्नी इंद्रावती ग्राम प्रधान हैं। 24 अप्रैल को अयोध्या प्रसाद के रिश्तेदार सीतापुर जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र के लेखनीपुर निवासी रामविलास के यहां मुंडन संस्कार था। इसमें शामिल होने के लिए अयोध्या प्रसाद बाइक से अपने परिचित गांव निवासी राम मिलन (57) के साथ जा रहे थे।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कोथावां मार्ग पर किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। घटना में दोनों घायल हो गए थे। गंभीर हालत होने पर लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां दो दिन पहले राम मिलन की मौत हो गई, जबकि मंगलवार दोपहर अयोध्या की भी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी इंद्रावती, दो पुत्री और दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें