फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रधान ने सचिव को दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 28 Jan 2023 10:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र में के गांव मांझगांव के प्रधान ने सचिव को फोन पर जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने सचिव की तहरीर पर प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित सचिव आनंद प्रकाश गौतम ने बताया कि ब्लॉक भरावन की ग्राम पंचायत मांझगांव में वह तैनात है।

विज्ञापन


प्रधान आशाराम की मां लक्ष्मी का नाम प्रधानमंत्री आवास सूची में था। जिन्हें पात्र करने के लिए प्रधान दबाव बना रहे थे, जबकि प्रधान का घर पक्का बना हुआ है। शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे प्रधान ने फोन पर जातिसूचक गालियां देते हुए ब्लॉक परिसर में आने पर मार डालने की धमकी दी। सचिव ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में सरकारी कार्य बाधित हो रहा है और मानसिक रूप से भयभीत है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया सचिव की तहरीर पर प्रधान के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें