फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के देवर की गोली मारकर हत्या, पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
हरदोई के राजू सिंह जिसकी हत्या की गई। फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कुरौंध में सोमवार रात पूर्व प्रधान के देवर की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव कुरौंध-कौड़िया मार्ग पर पड़ा मिला। पुत्र ने खुद को घटना का चश्मदीद बता गांव के प्रधान के पुत्र सहित पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में चार माह पूर्व हुए विवाद और राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत को वजह बताया गया है।
विज्ञापन

ग्राम कुरौंध निवासी राजू (45) पुत्र शिवनाथ सिंह सब्जी की खेती करता था। उसके बड़े भाई संजय सिंह बाराबंकी के थाना पट्टूपुर में दीवान हैं, जबकि भाभी आशा सिंह गांव की पूर्व प्रधान हैं। राजू के पुत्र जितेंद्र ने बताया कि सोमवार रात वह पिता के साथ बाइक से अपने खेत जा रहा था। कुरौंद-कौड़िया मार्ग पर चिटकहिया के पास पहले से मौजूद गांव के कल्लू सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह, उनके भतीजे शिवम सिंह और सत्यम सिंह पुत्र गण धर्मवीर सिंह, कल्लू के चाचा अनिल सिंह और उनका पुत्र राजविक्रम सिंह सामने आ गए। सभी ने उनकी बाइक रोक ली और पिता राजू को खींच लिया। इस दौरान वह भाग कर पास में छिप गया। थोड़ी देर बाद आरोपियों ने तमंचे से सीने से गोली मारकर राजू सिंह की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह राहगीरों ने शव देख पुलिस को सूचना दी तो सात बजे अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी टीम के साथ पहुंचे। इस बीच सहमा जितेंद्र किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। एसपी अमित कुमार, एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ संडीला अमित किशोर श्रीवास्तव ने लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट जुटाए। शव के पास ही बाइक भी पड़ी मिली, जबकि कुछ दूर झाड़ी में तमंचा मिला। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि कल्लू सिंह की मां मौजूदा ग्राम प्रधान हैं। मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार प्रधान पुत्र समेत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

फोटो-29- घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों व महिलाओं की भीड़। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें